
बदरीनाथ धाम के कपाट नवंबर में इस दिन होंगे बंद…
मीडिया लाइव, देहरादून: बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर 2024 को रात 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किए जाएंगे। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजयादशमी दशहरे के अवसर पर बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना के बाद तय की गई।
उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से ही यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हुई।