उत्तराखण्ड न्यूज़

सीएम योगी की मां की तबीयत खराब होने से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती…

मीडिया लाइव, देहरादून:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अचानक एक बार फिर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ऐसे में सीएम योगी के देहरादून आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अस्पताल तक पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

सीएम योगी की मां जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती: तबीयत खराब होने पर पिछले दो दिनों से सावित्री देवी (सीएम योगी की मां) को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें वार्ड नंबर 111 के 15 नंबर के कक्ष में भर्ती किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अपनी मां से मिलने और उनका हालचाल पूछने के लिए जौलीग्रांट अस्पताल आ सकते हैं। वहीं सीएम योगी के आने की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

बता दें कि सीएम योगी की मां 80 वर्षीय हैं। इससे पहले जून 2024 में भी सावित्री देवी (सीएम योगी की मां) की तबीयत खराब हुई थी। जिससे उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था. उस वक्त भी सीएम योगी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक में पंचूर गांव में पैतृक घर है। वहीं सीएम योगी की मां सावित्री देवी पंचूर गांव में ही रहती है, बीते दिन अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*