उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

जिला जेल से दो कैदी फरार हुए …

मीडिया लाइव, हरिद्वार : जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है। कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, दोनों मौका पाकर जेल से फरार हो गए। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि राजकुमार विचाराधीन कैदी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है की जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था, जिसको लेकर एक सीढी लगी थी, जहां से दोनों कैदी फरार हो गए। दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है।

जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि वह अवकाश पर थे, उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में सीडी वहां पर रखी रह गई, जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया और वह जेल से फरार हो गए. फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और किसकी लापरवाही है इसकी जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि रात के समय जब सभी कैदियों को बैरक में बंद किया जाता है, उस समय गिनती की जाती है। गिनती में दो कैदियों की कमी होने का पता चला, जिसके बाद पूरी जेल को खंगाला गया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। वहीं एक कैदी से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हो गए हैं, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी है।

 

 

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*