उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE : कोरोना से निपटने को तैयारी : उत्तराखण्ड में बाहरी राज्यों से आने वालों की होगी अब कोविड जांच

मीडिया लाइव, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।

MEDIA LIVE : रंगे हाथों पकड़ा पत्नी को, पति का खौल गया खून फिर जो हुआ सब रह गए हैरान

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार सतर्क हो गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके अलावा कोविड सैंपल जांच दोगुनी की जाएगी।

MEDIA LIVE : सीएम धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से संक्रमण दर का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को लेकर देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

MEDIA LIVE : चारधाम यात्रा को लेकर अफसर–कर्मचारियों को तल्ख तेवरों के साथ महाराज की दो टूक नसीहत !

इसके बाद सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं और पर्याप्त मानव संसाधन हो। संक्रमण से बचाव के लिए टेस्टिंग, ट्रेकिंग व ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस रखा जाए।

MEDIA LIVE : सामरिक महत्व की 14 नई सड़कें, पांच हेलीपोर्ट और दो सुरंग बनाएगा बीआरओ, बहुआयामी अभियान को हरी झंडी, 13,707 करोड़ का प्रस्ताव तैयार !

टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाए। 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों में टीकाकरण की गति में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों के साथ कोविड पर नियंत्रण रखना होगा। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव स्वास्थ्य राधिका झा, अपर सचिव सोनिका, प्रो.दुर्गेश पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

MEDIA LIVE : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए , कारणों से सम्बंधित डाटा मौके पर फीड किया जाएगा

बच्चों को स्कूलों में भी लगाए जाएंगे कोविड टीके

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली समेत कई राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल टेस्टिंग दोगुनी की जाएगी। प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। इस बार चारयात्रा में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था बनाई है। सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं यात्रा रूट पर किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में बूस्टर डोज के साथ ही बच्चों के कोविड टीकाकरण पर विशेष फोकस किया जाएगा। स्कूल जाने वाले अधिक से अधिक बच्चों को स्कूलों में भी कोविड टीके लगें, इसके लिए स्कूलों में जाकर टीकाकरण किया जाएगा।

MEDIA LIVE : उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे हैं फिर कोरोना के मरीज , एक मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*