उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

MEDIA LIVE : उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे हैं फिर कोरोना के मरीज , एक मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव

मीडिया लाइव , देहरादून : उत्तराखण्ड में बीते 24 घंटे में कोविड-19 ( कोरोना) के 16 नए मामले रजिस्टर हुए हैं। इस तरह से अगर इन आंकड़ों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए, तो इस महामारी को फ़ैलने से रोका जा सकता है। क्योंकि जिस तरह से एक बार फिर धीरे-धीरे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। बाकायदा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। बड़ी खबर और अपडेट यह है कि राज्य के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आए हैं , उन्होंने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की।

MEDIA LIVE : देहरादून में सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने पड़ेंगे , बनने जा रही है बहुमंजिला पार्किंग

इनमें देहरादून में 13, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में एक-एक मामले शामिल हैं। मंगलवार को कोरोना के दो मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोरोना के 87 एक्टिव केस हैं, वहीं मंलवार को 21252 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।

ग्रामीण इलाकों में पंचायतों के जरिये ठोस कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करें : डीएम

देश भर में बढ़ते मामलों को देखते हुए इसका असर साफ़ देखा जा रहा है। यहाँ एक बार फिर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों ने मास्क लगाकर पुराने पैटर्न पर परीक्षा दी। मंगलवार से शुरू हुई बोर्ड की परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सेनेटाइज किए गए। इस संबंध में बोर्ड पहले ही गाइडलाइन जारी कर चुका था। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही सभी केंद्रों में परीक्षा शुरू की गई।

Coronavirus Updates: देश में इन दिनों हर रोज आ रहे करीब दो हजार कोरोना पॉजिटिव केस

एक कक्षा में 14 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-2 की परीक्षा में छात्र पुराने पैर्टन पर परीक्षा दे रहे हैं। टर्म-1 की परीक्षा बीते साल दिसंबर में हो गई थी। दोनों परीक्षाओं में मिले मार्क्स, मार्कशीट के अधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

MEDIA LIVE : रिखणीखाल में तीन सप्ताह से ब्रॉडबैंड सेवा ठप, सरकारी कार्यालयों पर पड़ा बड़ा असर

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*