उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : कोटद्वार नगरनिगम और दुगड्डा नगर पालिका क्षेत्रों को पॉलीथिन मुक्त करने की पहल करें : डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी : डीएम गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निगम कोटद्वार तथा नगर पालिका परिषद दुगड्डा में सीवरेज ट्रिटमेंट प्लान, ट्रेचिंग ग्राउंड व अन्य कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को कोटद्वार में एफएसटीपी(फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान्ट, मल कीचड़ प्रबंधन) व सीवरेज प्रबंधन के संबंध में एक कमेठी गठित करने के निर्देश दिये। जिसमें नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, अधीशासी अभियंता, जल संस्थान, पेयजल निगम व संबंधित उप प्रभागीय वनाधिकारी को सदस्य रखा जाएगा।

MEDIA LIVE : कोरोना से निपटने को तैयारी : उत्तराखण्ड में बाहरी राज्यों से आने वालों की होगी अब कोविड जांच

बैठक में डीएम ने कहा कि समिति कोटद्वार में एफएसटीपी प्लान हेतु लोकेशन, भूमि के चिन्हिकरण व उसके संबंधित अन्य कार्यो का संपादन करेगी तथा इस संबंध में आवश्यक रिपोर्ट देगें। इसी तरह उन्होंने सिकड्डी, भाबर क्षेत्र आदि स्थानों पर भी विकेन्द्रीकृत एफएसटीपी के संबंध में लोकेशन, भूमि चिन्हीकरण, सर्वे व भूमि हस्तांतरण इत्यादि की प्लान के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

MEDIA LIVE : रंगे हाथों पकड़ा पत्नी को, पति का खौल गया खून फिर जो हुआ सब रह गए हैरान

जिलाधिकारी ने यूएसएसडी(उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) के अपर परियोजना निदेशक से कोटद्वार में एफएसटीपी और सीवरेज ट्रीटमेंट प्रबंधन के संबंध में वर्चुअल माध्यम से जानकारी ली तथा इस संबंध में डीपीआर इत्यादि की जानकारी लेते हुए अग्रिम कार्यवाही करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी ने कोटद्वार तथा दुगड्डा में ट्रेचिंग ग्राउंड से संबंधित अग्रिम कार्यवाही को पूर्ण करने के नगर आयुक्त कोटद्वार व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुगड्डा को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त कोटद्वार व अधिशासी अधिकारी दुगड्डा को निर्देशित किया कि शहर व कस्बों को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए निरंतर रूप से छापामारी अभियान चलाने तथा नियमों के अधीन जुर्माना व प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करें। जिससे पॉलिथीन से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से डोर-टू-डोर तथा निर्धारित कूड़ा कलेक्शन केंद्रों से नियमित कूड़ा उठान करने व जो व्यक्ति कूड़े का सही से निस्तारण और कलेक्शन नहीं करते हैं उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।

MEDIA LIVE : सीएम धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड अर्बन सैक्टर डिवलपमेंट एजेंसी के अपर परियोजना निदेशक विनय मिश्रा तथा बैठक में अपर जिलाधिकारी इला गिरी, नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान संतोष कुमार, उपाध्याय, अधिशासी अभियंता पेजयल निगर आशीष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दुगड्डा गोवर्धन जोशी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*