उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : रंगे हाथों पकड़ा पत्नी को, पति का खौल गया खून फिर जो हुआ सब रह गए हैरान

मीडिया लाइव, कालाढूंगी : अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। उनसे पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखा था। इससे गुस्साए आरोपी ने पत्नी की हत्या की।

कालाढूंगी में अवैध संबंधों के शक में पति ने योजना के तहत मंगलवार की रात पत्नी को बातचीत के लिए लूनिया खत्ते में बुलाया और वहां झगड़ा होने पर दुपट्टे से गला कसकर उसे मार डाला। कालाढूंगी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बैलपड़ाव स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र निवासी आमना (18) पुत्री रुस्तम अली का शव बुधवार को घर से करीब 30 मीटर की दूरी पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने आमना के दादा गुलाम नवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

MEDIA LIVE : सीएम धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर झोंकी ताकत

बुधवार देर शाम घटना का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि लूनिया खत्ता वन क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि आमना की गला कसकर हत्या की गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद आमना के पति रियासत अली को हिरासत में ले लिया।

MEDIA LIVE : चारधाम यात्रा को लेकर अफसर–कर्मचारियों को तल्ख तेवरों के साथ महाराज की दो टूक नसीहत !

आरोपी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसका निकाह मामा की लड़की आमना से हुआ था लेकिन गौना नहीं होने के कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। छह महीने पहले धान की पुराल इकट्ठा करने वह यहां आया हुआ था। इसी दौरान उसे पता चला कि आमना का अपने ताऊ के लड़के के साथ चक्कर चल रहा है। एक दिन उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ भी लिया था। इसी कारण उसे पत्नी से नफरत हो गई।
मंगलवार की रात उसने अपने मोबाइल से आमना को व्हाट्सएप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया। पत्नी के आने पर उसने उसके दूसरी जगह चल रहे चक्कर के बारे में पूछा। इस पर वह उससे झगड़ा करने लगी। गुस्से में उसने पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला कसकर उसे मार डाला।

MEDIA LIVE : सीएम कार्यालय ने जिलापंचायत पौड़ी में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट तलब की !

मौत के बाद उसने शव को उठाकर घर के पीछे रखी पराल के ढेर के पास रख दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने बिस्तर पर जाकर सो गया। थोड़ी देर में करीब एक बजे आमना की मम्मी आई और कहने लगी कि आमना को कुछ हो गया है।

MEDIA LIVE : सामरिक महत्व की 14 नई सड़कें, पांच हेलीपोर्ट और दो सुरंग बनाएगा बीआरओ, बहुआयामी अभियान को हरी झंडी, 13,707 करोड़ का प्रस्ताव तैयार !

हत्या के करने के बाद अपने मामा हनीफ और मामी के साथ आरोपी रियासत पराल के पास पत्नी के शव को देखने के लिए गया। इस बीच, उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया कि उसने पत्नी को मार डाला है। उसने आमना के साथ हुई चैटिंग को डिलीट कर दिया। अपराध कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

MEDIA LIVE : उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे हैं फिर कोरोना के मरीज , एक मंत्री भी हुए कोरोना पॉजिटिव

थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि हत्या के बाद रियासत ने अपने और पत्नी के मोबाइल से मैसेज डिलीट किए थे। इस बारे में पूछने पर वह सकपका गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी कुछ ही देर में टूट गया। इस तरह से हत्या का खुलासा हो गया। हत्या की गुत्थी सुलझाने में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक विजय कुमार, लखविंदर सिंह चंद्रप्रकाश, जगदीश पांडे साथ थे। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

MEDIA LIVE : सौरभ बहुगुणा : दुग्ध विकास का क्षेत्र बनेगा रोजगार देने वाला, पहाड़ों पर फोकस करने के निर्देश

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*