उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

MEDIA LIVE : देहरादून में सड़कों पर वाहन पार्क नहीं करने पड़ेंगे , बनने जा रही है बहुमंजिला पार्किंग

मीडिया लाइव , देहरादून : एमडीडीए जल्द ही देहरादून में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है। शहर में बढ़ते यातायात की झंझट से मुक्ति पाने के लिए ऐसा किये जाने की जरूरत लम्बे वक्त से महसूस की जा रही थी। अब यहाँ शहरी विकास विभाग इस दिशा में योजना बना रहा है। जिसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने तयारी शुरू कर दी है।

एमडीडीए ह बहुमंजिला पार्किंग बनाने की कवायद में जुट गया है। पार्किंग बनने के बाद राजधानी के वाहन स्वामियों के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को वाहन पार्क करने की समस्या से नहीं जूझना होगा। फिलहाल पुरानी तहसील, जलसंस्थान परिसर दिलाराम चौक, नगरनिगम परिसर और गांधी रोड स्थित परिवहन निगम की जमीन पर बहुमंजिला पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

राजधानी में गाड़ियों की पार्किंग बहुत बड़ी समस्या है। घंटाघर, राजपुर रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड, ईसी रोड समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन स्वामियों को अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ रही है। शहर में पार्किंग की समस्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एमडीडीए और ब्रिडकुल की ओर से राजधानी के घंटाघर से लेकर दिलाराम चौक होते हुए आरटीओ ऑफिस तक सड़क के दोनों किनारों की जमीनों को पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका ठेका नई दिल्ली की एक निजी कंपनी को दिया गया। एमडीडीए के एक्सीक्यूटिव इंजीनियर श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि फिलहाल राजधानी के विभिन्न इलाकों में बहुमंजिला पर बनाए जाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जमीन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की चल रही है और जमीन मिलते ही पार्किंग की विस्तृत डीपीआर तैयार करने के साथ ही पर इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी पार्किंग की विकट समस्या के समाधान को लेकर एमडीडीए की ओर से बहुमंजिला पार्किंग बनाने जाने की तैयारी है। मसूरी में जीरो प्वाइंट के पास बहुमंजिला पार्किंग बनायी जा सके, इसे लेकर एनडीडीए की ओर से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के साथ ही जीरो प्वाइंट पर पार्किंग बनाने का भी काम शुरू कर दिया जाएगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*