उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : रिखणीखाल में तीन सप्ताह से ब्रॉडबैंड सेवा ठप, सरकारी कार्यालयों पर पड़ा बड़ा असर

मीडिया लाइव ,पौड़ी /रिखणीखाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्र में जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यहाँ बीते तीन सप्ताह से ब्रॉडबैंड सेवा थप पड़ी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ब्रॉडबैंड सेवा से जुड़े तमाम सरकारी कार्यालय किस हाल में काम काज कर रहे होंगे। इसका सीधा क्षेत्र की बहुत बड़ी आबादी पर पड रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दिशा में कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है। निजी क्षेत्र की इंटरनेट सेवा पर मनोरंजन आदि का खूब मजा लिया जारहा है। लेकिन सरकारी और जरूरी काम काज करने वाले ऑफिसों में गति काम काज की गति थम पूरी तरह थम गयी है।

MEDIA LIVE : पूर्व सैनिक हुआ नौकरी के नाम पर 40 लाख की ठगी का शिकार

खबर के मुताबिक ब्लाक कार्यालय, तहसील, बीईओ कार्यालय, रिखणीखाल थाना, डाकघर, बैंक समेत विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित है। स्थिति यह है कि दूरदराज के गांवों से पहुंच रहे ग्रामीण कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में वह मायूस होकर लौट रहे हैं।

MEDIA LIVE : पर्स लूट कर भाग निकले , पुलिस ने दबोचे

ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से तहसील और ब्लाक मुख्यालय में स्थायी निवास, उत्तरजीवी प्रमाणपत्र, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, खाता खतौनी नकल, परिवार रजिस्टर नकल आदि समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। यही हाल खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, थाना रिखणीखाल, पोस्ट आफिस, बैंक आदि का है। यहां भी ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने से लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। लोग सीमांत गांवों से सुबह जंगली जानवरों के भय के बीच जान जोखिम में डालकर कई किमी की दूरी तय कर इन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके काम नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने दस दिन पहले डीएम डॉ. वीके जोगदंडे व मुख्य विकास अधिकारी पीके आर्य को अवगत कराया था। उन्होंने चार-पांच दिन में समस्या के समाधान का भरोसा दिया था। पांच दिन पहले बीएसएनएल की टेक्निकल टीम आई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उधर बीएसएनएल के एजीएम जेएस रावत ने बताया कि लाइन में दोबारा खराबी आने पर टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा गया है। सोमवार तक समस्या का समाधान कर ब्रॉडबैंड सेवा को सुचारु कर दिया जाएगा।

MEDIA LIVE : रेस्टोरेंट यात्रियों से नहीं वसूलेंगे सर्विस चार्ज, स्कूलों-कॉलेजों में बनेगी पार्किं

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*