उत्तराखण्ड न्यूज़

ग्रामीण इलाकों में पंचायतों के जरिये ठोस कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करें : डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून : डीएम डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने समिति के सदस्यों को ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम सभाओं को भी शामिल करते हुए पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

MEDIA LIVE : पर्स लूट कर भाग निकले , पुलिस ने दबोचे

ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्यवाही हेतु आर्थिक दंड निर्धारित करने के लिए ग्राम सभाओं में खुली बैठक के माध्यम से सर्वसम्मति से धनराशि तय की जाए। आर्थिक दंड से प्राप्त होने वाली धनराशि को ग्राम सभा के कार्यों में ही उपयोग किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए प्रथम चरण में कुछ ग्राम पंचायतों से इसकी शुरुआत करें। ग्राम पंचायतों में इसके लिए व्यवस्था बनाए जाने हेतु विभिन्न बैंकों का भी सहयोग प्राप्त कर लिया जाए। साथ ही ग्राम पंचायत में तेनात कर्मचारी, अधिकारी को कूड़ा निस्तारण एवं प्रबंधन में ड्यूटी लगाया जाय। ग्राम सभाओं में ई-वेस्ट कूड़ा निस्तारण हेतु योजना बनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्लान बनाए जाने से पूर्व एक डाटा प्राप्त किया जाए की ग्राम पंचायतों में कितना ई-वेस्ट एकत्रित हो रहा है इसके उपरांत ही इस पर प्रभावी ढंग से कार्ययोजना बनाई जाय। ग्राम पंचायतों से प्राप्त होने वाले कूड़े को सैग्रिगेट करने के लिए स्थान चिन्हीकरण के संबंध में उन्होंने कूड़े के डिस्पोज के लिए गांव की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए अगली बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

MEDIA LIVE : सौरभ बहुगुणा : दुग्ध विकास का क्षेत्र बनेगा रोजगार देने वाला, पहाड़ों पर फोकस करने के निर्देश

बैठक में जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी एस रावत, एसडीओ फॉरेस्ट लखन सिंह, खंड विकास अधिकारी रायपुर सीपी सेमवाल, डोईवाला जगत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेलाकुई विनोद लाल, नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर भगवंत सिंह बिष्ट, विकास नगर नौशाद अजीम, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, डॉ आभास सिंह एमओएच मसूरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*