उत्तराखण्ड न्यूज़

नशा मुक्ति: क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

मीडिया लाइव, बागेश्वर: नशा मुक्त अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को भागीरथी बाईपास से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर किया।

क्रॉस कंट्री दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति के संदेश को जोर-शोर से आगे बढ़ाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नशा मुक्त अभियान को लेकर उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलायी।

जिलाधिकारी ने क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता और जन सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्रॉस कंट्री दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाना और युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान के तहत इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने और बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*