उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

फैक्ट्री में इनकम टैक्स रेड

मीडिया लाइव, रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम बरेली से पहुंची है और सुबह से ही दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। यह मामला करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। टीम लगभग 10 घंटे से फैक्ट्री के अंदर मौजूद है।

पंतनगर सिडकुल में स्थित इस फैक्ट्री में प्लाईवुड का निर्माण किया जाता है। आयकर विभाग की छापेमारी के बाद से आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के बाद फैक्ट्री में आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, 4 मार्च की सुबह करीब 7 बजे पांच वाहनों में आयकर विभाग की टीम बरेली से उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल स्थित इस फैक्ट्री पर पहुंची।

टीम ने सबसे पहले फैक्ट्री के अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त किए और उसके बाद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम लगभग 10 घंटे से फैक्ट्री के अंदर काम कर रही है। फैक्ट्री के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी से जुड़ी हो सकती है। फैक्ट्री में लकड़ी से प्लाईवुड बनाई जाती है। हालांकि, अभी तक छापेमारी से जुड़े किसी भी पहलू पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*