उत्तराखण्ड न्यूज़

नशा स्वास्थ्य और जीवन को भी समाप्त करता है : डीएम

मीडिया लाइव, बागेश्वर: नशा मुक्ति अभियान और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई और पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर.घोडके ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

जिलाधिकारी ने नशे के दुष्प्रभाव और सड़क सुरक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य बल्कि जीवन को भी समाप्त करता है और इससे बचाव के लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।

तहसील परिसर से शुरू हुई यह बाइक रैली गोमती पुल, एसबीआई तिराहा,सरयू पुल,पिंडारी रोड,आरे बाईपास और मंडलसेरा से होते हुए पुनः तहसील रोड पर संपन्न हुई। रैली में जिलाधिकारी ने खुद बाइक चलाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और बागेश्वर को नशा मुक्त करने का संदेश दिया। यातायात नियमों के पालन का महत्व बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही जीवन के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*