उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत…

मीडिया लाइव, खटीमा: सितारगंज में एनएच 125 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बाइक सवार पति-पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया है. जहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सितारगंज हाईवे पर स्कॉलर वैली स्कूल की ओर जाने वाले मोड पर सड़क पार कर रहे मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में 4 वर्षीय बच्ची की ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही मोटरसाइकिल पर सवाल पति पत्नी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घायलों को 108 की मदद से सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इकरार अहमद निवासी पटिया अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सितारगंज में एनएच 125 को पार कर रहा था। वहीं अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं हादसे में 4 वर्षीय बच्ची अनबिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 वर्षीय बच्चे समेत पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं 4 वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सितारगंज पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*