उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

अल्मोड़ा में आवारा श्वान से निजात को निकाला ये रास्ता

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.रवीन्द्र चन्द्र ने बताया कि एन.टी.डी. स्थित नवनिर्मित ए.बी.सी. सेन्टर (श्वान पशु बंध्याकरण केन्द्र) में आज से आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार आवारा कुत्तों से लोगो को निजात दिलाने के लिए नगरपालिका व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा यह अभियान प्रारम्भ किया गया है। इस सेन्टर में कुत्तों का बधियाकरण किया जायेगा जिससे नगर में उनकी संख्या में वृद्वि न होने पाए। उन्होंने बताया कि आज कुल 2 कुत्तों का बधियाकरण किया गया है और यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। इस अभियान में अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 योगेश शर्मा, व डा. सुरेन्द्र गब्र्याल, डा. विकास वत्स, डा. आलोक जोशी मौजूद रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*