उत्तराखण्ड न्यूज़

बाबा नीम करौली आश्रम पहुँची राज्यपाल

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली आश्रम पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और भागवत कथा में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली के पुत्र धर्म नारायण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। कोसी घाटी के काकड़ीघाट स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा चल रही है। इस दौरान बाबा के जयकारो से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। श्रीमद भागवत कथा के कथावाचक ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का सार सुनाया। काकड़ीघाट में स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में बाबा के पुत्र धर्मनारायण महाराज की मौजूदगी में अनेक लोग उपस्थित थे। कथा वाचन सुनने विभिन्न स्थानों से लोग यहां पंहुचे।
इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मार्य ने कहा कि वे यहां बाबा का आशीर्वाद लेने आयीं हैं। उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली का आशीर्वाद उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखण्ड के साथ हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि दोबारा उन्हें यहां आने का यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, अन्र्तमन की शान्ति के लिए आध्यात्मिक महापुरूषों के आशीर्वाद की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की आध्यात्मिक स्थानों को धार्मिक पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की जरूरत है ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को विवेकानन्द आदि जैसे आध्यात्मिक पुरूषों के बारे में जानने को मिल सके इसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।  धर्म नारायण शर्मा ने राज्यपाल को पुस्तक व शाॅल भी भेंट किया। इस दौरान स्थानीय लोगो द्वारा अवगत कराया गया कि काकड़ीघाट में पेयजल की समस्या है जिस पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि यथाशीघ्र पेयजल की सुचारू व्यवस्था की जाय।
इस कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधान्शु, ए.डी.सी. डॉ. असीम श्रीवास्तव, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी बी.एल. फिरमाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत एन.एस. भण्डारी, प्रशिक्षु आई.ए.एस. विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्या, पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत वीर सिंह, संजय गुप्ता, भानु गुप्ता, राम निवास अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, चैधरी जागेन्दर सिंह, चैधरी बाबू राम के अलावा अनेक क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*