उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित किया युवाओं ने

मीडिया लाइव : डोईवाला ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोगियाणा अठूरवाला में परीक्षा परिणाम अभिभावकों की उपस्थिति में घोषित किया गया. इस मौके पर गाँव के प्रबुद्ध यवाओं ने बच्चों को पुरस्कार, फल एवं मिष्ठान्न वितरित किये। यह  एक अच्छा संकेत है कि पढ़े लिखे युवा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं. इससे शिक्षकों का भी मनोबल बढ़ता है.

    

इस मौके पर  अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं और विद्यालय में आये हुए युवाओं ने मिलकर सफाई अभियान भी चलाया। इसके अलावा यहाँ एक बैठक आयोजित की गयी.  जिसमें जागरूक युवा अजय सिहं व क्रान्तिभूषण ने बच्चों को शुभकामना देते हुए उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कक्षावार प्रथम द्वितीय, तृतीय श्रेणी व सर्वाधिक उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासित बच्चों को पुरस्कृत किया गया, ऐसे में अभिभावकों खुशी से भावुक भी हो गये आज की इस बैठक में विभा असवाल, अजय सिहं, सुमित कुमार, राहुल सिहँ, क्रान्तिभूषण, राजेश्वरी देवी, दीपा, ममता देवी आदि उपस्थिति रहे. बच्चों को प्रोत्साहित करने की युवाओं की इस पहल का विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना कण्डारी ने स्वागत किया और बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*