नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

अमेठी के साथ दक्षिण भारत को भी साधेंगें राहुल

नई दिल्ली: आखिरकार कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी पहले से तय परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव तो लड़ेंगे ही, मगर इस बार दक्षिण भारत को साधने के उद्देश्य से कांग्रेस लिए मजबूत किले के रूप में मशहूर वायनाड (Wayanad Lok Sabha Seat) से भी चुनाव लड़ेंगे. कुलमिलाकर लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की उम्मीदवारी को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है.

बता दें कि केरल का वायनाड कांग्रेस (Congress) का मजबूत गढ़ रहा है. इस तरह से अमेठी के बाद राहुल गांधी ने जो दूसरी सीट अपने लिए चुनी है, वह भी पार्टी के लिए काफी मजबूत है और कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि राहुल गांधी दोनों जगहों से विजयी पताका लहराएंगे.
केरल के वायनाड सीट पर कांग्रेस का काफी दबदबा रहा है. कांग्रेस नेता एमआई शनवास पिछले दो बार से चुनाव जीत चुके हैं और यहां बीजेपी रेस में भी नहीं रही है. 2014 में एमआई शनवास ने सीपीआई को हराकर इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी. इतना ही नहीं, 2009 में भी एमआई शनवास ने सीपीआई के एम रहमतुल्लाह को हराया था. बता दें कि यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद सियासी अस्तित्व में आई थी. यह सीट कन्नूर, मलाप्पुरम और वायनाड संसदीय क्षेत्रों को मिलाकर बनी है. बता दें कि कुछ समय पहले से ही यह मांग उठ रही थी कि राहुल गांधी वायनाड से भी चुनाव लड़ें.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*