उत्तराखण्ड न्यूज़जन समस्याएं

MEDIA LIVE : तेज आंधी से काशीपुर-रुद्रपुर में बिजली गुल , पेड़ गिरने से तार टूट गए

मीडिया लाइव ,काशीपुर:  आंधी तूफान से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे नीम का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से डिश के केबल भी टूट गए। इस वजह से जगह-जगह बिजली गुल होने से व्यवसायिक कार्य प्रभावित रहे। वहीँ पंखे कूलर ऐसी न चलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालाँकि मौसम में कुछ ठंडक जरूर घुल गयी।

MEDIA LIVE : Ajay Kothiyal Resigns: आप को उत्तराखंड में बड़ा झटका, कोठियाल ने छोड़ी पार्टी, विस चुनाव में थे सीएम पद के उम्मीदवार

रुद्रपुर में दोपहर करीब दो बजे तेज आंधी शुरू हुई। करीब आधा घंटे तक चले अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। आंधी-तूफान के चलते पेड़ गिरने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर छतों की टिन भी उड़ गई। अंधड़ से सिंह कॉलोनी, ईश्वर कॉलोनी, आवास-विकास, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, गांधी कॉलोनी व मुख्य बाजार में कई स्थानों पर करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहेगा। 21 मई के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

MEDIA LIVE : पुलिस चौकी मे महिला के साथ बर्बरता का आरोप ! बेरहमी से पीटा, करंट लगाया और दीं भद्दी गालिया : पीड़िता , चौकी इंचार्ज निलं

उधर, काशीपुर में अंधड़ के कारण तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से सांई कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

MEDIA LIVE : KILLING : मामूली विवाद में भाई ने ली भाई की जान
बुधवार दोपहर अचानक आंधी चलने से शहरी क्षेत्र में जसपुरखुर्द, रामनगर रोड, चीमा चौराहा, बाजपुर रोड पर एलटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे रामनगर रोड, जसपुर खुर्द, पटेलनगर, पुरानी अनाज मंडी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके अलावा छुटपुट फॉल्ट से गिरीताल, चामुंडा विहार, पशुपति विहार, मानपुर आदि क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

MEDAI LIVE : गैर इरादतन हत्या में तीन गिरफ्तार, मारपीट में घायल युवक की मौत

उधर, लायंस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि सांई कॉलोनी में पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। फोन करने पर विभाग को कोई भी अधिकारी जवाब देने को तैयार नहीं है। लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि जसपुरखुर्द क्षेत्र में तीन-चार बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया आंधी से एलटी की लाइन टूट गई। मरम्मत कार्य करने बाद आपूर्ति बहाल की गई.

अस्पताल के एमडी और एक अन्य पर यौन शौषण का आरोप, पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर !

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*