अन्य

MEDIA LIVE : KILLING : मामूली विवाद में भाई ने ली भाई की जान

मीडिया लाइव, ऊधम सिंह नगर :जिले के किच्छा में छोटे से विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गयी। मामला यह है कि यहाँ बुलडोजर हटाने को लेकर हुए दो भाइयों के विवाद में एक भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद संदिग्धों को हिरासत में लिया।

अस्पताल के एमडी और एक अन्य पर यौन शौषण का आरोप, पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर !

मामला यह बताया जा रहा है कि किच्छा कोतवाली क्षेत्र के सैंजना गाँव में गली के एक किनारे पर नबी हसन व दूसरे किनारे पर उसके भाई जमाल हसन का घर है। जमाल हसन अपने घर के सामने गली में बुलडोजर खड़ा कर देता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। नबी हसन का बेटा फुरकान अपनी गाड़ी से सब्जी ढोने के काम करता है।

अस्पताल के एमडी और एक अन्य पर यौन शौषण का आरोप, पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर !

सुबह सबेरे जब रोजाना वह काम के सिलसिले में अपने घर से निकलता है, तो रास्ता बंद होने से उसे परेशानी होती है। जिस पर उसने जमाल हसन को बुलडोजर हटाने को कहा। जमाल हसन ने बुझे मन से हटा दी। उसके बाद फिर खड़ा कर देने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था।

MEDIA LIVE : HARDIK PATEL RESIGN : गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

मंगलवार रात जब जमाल हसन ने बुलडोजर फिर गली में खड़ा किया तो करीब आधी रात को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। आरोप है जमाल हसन पक्ष ने नबी हसन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में डंडा सिर पर लगने से नबी हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बाद उसे स्वजन घर ले आए।

MEDIA LIVE : CM DHAMI IN ACTION : RTO ऑफिस पर सीएम का छापा, RTO सस्पेंड …

बुधवार सुबह चार बजे नबी हसन की हालत फिर बिगड़ी तो उसे फिर लेकर जब सीएचसी किच्छा पहुचे तो चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। नबी हसन की मौत की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

MEDIA LIVE : माता पिता रहे सावधान : न बरतें लापरवाही : बिना डीएल, बिना हेलमेट के गाड़ियों के साथ आए स्कूल तो चार पहिया, दोपहिया गाड़ियां होंगी सीज

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*