अन्य

MEDAI LIVE : गैर इरादतन हत्या में तीन गिरफ्तार, मारपीट में घायल युवक की मौत

मीडिया लाइव , देहरादून : पहले छोटा सा विवाद , फिर गुस्सा और फिर झगड़ा और फिर मारपीट इतने जा सकती है किसी की भी जान। जी हाँ लोगों का पेशेंस ख़त्म होता जा रहा है। लेकिन इसकी कीमत चुकानी किसी की जान लेकर या उसके बाद जेल की सजा की तौर पर। लोग आव देख रहे हैं न ताव सीधे मारपीट पर इस कदर उतारू होते जा रहे हैं।

MEDIA LIVE : दून अस्पताल में उपनलकर्मियों की हड़ताल, आ रही हैं मरीजों की देखभाल में दिक्कत 

जी हाँ ऐसा ही कुछ हुआ है उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में यहाँ ताजा मामला सामने आया है। पार्टी के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की दूसरे दिन मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

MEDIA LIVE : Nainital High Court: जस्टिस विपिन सांघी होंगे नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

आदर्श कालोनी नेहरू ग्राम निवासी नरेंद्र गुसाईं ने बताया कि उनका भाई धीरेंद्र कैंट क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां गया था। वहां पर उसने चंदन थापा के साथ घर पर पार्टी की। थापा के घर पर अनिकेत और उसके दो साथी शंकर थापा व सागर थापा भी आ गए। तीनों ने धीरेंद्र के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल होने के बाद धीरेंद्र व चंदन थापा को दून अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इसके बाद नौ मई की रात धीरेंद्र घर से बाहर निकला था। अचानक रिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास वह अचेत होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मार पीट की घटना आठ मई की रात की बताई जा रही है।

MEDIA LIVE : दुस्साहस : थाने में वर्दी पर हमला, पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी

इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि धीरेंद्र के सिर पर लगी गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है। नरेंद्र गुसाईं ने कैंट थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपी अनिकेत मान निवासी लांघा रोड, बरोटीवाला, विकासनगर, सागर थापा व शंकर थापा निवासी कन्या पाठशाला के पास शिव मूर्ति चौक डाकरा बाजार, कैंट के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भी भेज दिया गया है।

MEDIA LIVE : खौफनाक वारदात :मामा को भांजों ने मौत की नींद सुला दिया …

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*