उत्तराखण्ड न्यूज़नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगारसरकार/योजनाएं

MEDIA LIVE: पुलिस भर्ती : दस जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार इन नियमों का जरूर रखें ध्यान

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई से कराने की घोषणा की है। लेकिन रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जिले में चारधाम यात्रा चलने की वजह से पुलिस मुख्यालय ने तिथि आगे बढ़ा दी है।

MEDIA LIVE: बद्रीनाथ–केदारनाथ के लिए अब हरिद्वार से हेली सेवा !

प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 15 मई से होने जा रही दस जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। चारधाम यात्रा की वजह से तीन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 2.60 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

MEDIA LIVE: सीएम धामी ने चंपावत उप चुनाव के लिए किया नामांकन !

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई से कराने की घोषणा की है। लेकिन रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जिले में चारधाम यात्रा चलने की वजह से पुलिस मुख्यालय ने तिथि आगे बढ़ा दी है। इन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी। आयोग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार, आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MEDIA LIVE : तोताघाटी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत !

देहरादून में पुलिस लाइन रेसकोर्स, एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट और आईआरबी द्वितीय ईस्ट होपटाउन झाझरा, सुद्धोवाला में परीक्षा होगी। हरिद्वार जिले में पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं वाहिनी पीएसी और परेड ग्राउंड एटीसी बीएचईएल में परीक्षा होगी। ऊधमसिंह नगर में पुलिस लाइन रुद्रपुर, 46वीं वाहिनी पीएसी और 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में परीक्षा होगी। नैनीताल जिले में मिनी स्टेडियम निकट बस स्टैंड हल्द्वानी और आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव में परीक्षा होगी। अन्य सभी जिलों में एक ही जगह पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध है।

MEDIA LIVE : आंखों में मिर्च डालकर कर लूट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे !

चंपावत में चार दिन स्थगित रहेगी परीक्षा

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन में 400 उम्मदीवारों का शारीरिक मापजोख व शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। चंपावत जिले में उप चुनाव की वजह से 29 मई से 31 मई और फिर तीन जून को कुल चार दिन परीक्षण नहीं होगा।

सुबह 7.30 बजे तक पहुंचना होगा केंद्र

आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 7.30 बजे तक अपने केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण में फोटोयुक्त पहचान पत्र, अपना प्रवेश पत्र, दो फोटो और परीक्षण में आयु सीमा व नापजोख में छूट संबंधी जाति प्रमाण पत्र, होमगार्ड्स सेवा का प्रमाण पत्र और पर्वतीय क्षेत्र से संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। 
MEDIA LIVE : KGF 2 OTT Deal and Release Date: ‘केजीएफ 2’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा, करोड़ों की डील के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

एक बार फेल तो सीधे बाहर

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को ताकीद की है कि शारीरिक दक्षता की किसी भी स्पर्धा में अनर्ह घोषित होने पर पूरी भर्ती प्रक्रिया से उम्मीदवार बाहर हो जाएगा। सभी उम्मीदवारों को इस आशय के प्रपत्र पर साइन भी करने होंगे। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करेंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ खुल गए भक्तों के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट !

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*