उत्तराखण्ड न्यूज़नेशनल ग्लोबल न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

MEDIA LIVE: बद्रीनाथ–केदारनाथ के लिए अब हरिद्वार से हेली सेवा !

मीडिया लाइव, देहरादून: बद्री केदार के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। बिना किसी पाबंदी के दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए धर्मनगरी से भी यात्री अब बदरी और केदारनाथ धाम की हवाई यात्रा कर सकेंगे।

MEDIA LIVE: सीएम धामी ने चंपावत उप चुनाव के लिए किया नामांकन !

निजी कंपनी की ओर से धर्मनगरी से यात्रियों के लिए हेली सेवा शुुरू कर दी गई है। पहले कंपनी की ओर से देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था। अब धर्मनगरी में हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

MEDIA LIVE : तोताघाटी में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत !

 देवभूमि उत्तराखंड में संक्रमण से राहत मिलने के बाद चारधाम यात्रा भी शुरू कर दी गई है। यात्रा के लिए टैक्सी और यात्री अपने निजी वाहनों से जा रहे हैं। यात्रियों को धर्मनगरी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है। ताकि उन्हें पंजीकरण कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। अब एक निजी कंपनी की ओर से दो धामों के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है।

विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ खुल गए भक्तों के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट !

हेलीकाप्टर सेवा से कंपनी की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम तक यात्रियों को पहुंचाया जाएगा। शहर के निकटवर्ती गांव श्यामपुर से हेली सेवा रविवार को शुुरू कर दी गई है। यात्रियों के लिए 16 सीटर एमई-17 हेलीकाप्टर लगाया गया है। जो यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ लेकर जाएगा। हेली सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रियों के लिए यात्रा और भी आसान बन सकेगी। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। रविवार से शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकाप्टर रवाना हुआ।

MEDIA LIVE : कोरोना ने टाले एशियन गेम्स:चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एशियन गेम्स की तारीखें बदलेंगी

एक लाख 35 हजार रुपये का पैकेज

कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपये प्रति यात्री पैकेज बनाया रखा है। इसमें दो रात हरिद्वार में फाइव स्टार होटल में और एक रात बदरीनाथ में रुकने की व्यवस्था कंपनी करेगी। 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आने के बाद यात्रियों को फिर 16 सीटर विमान ही बदरीनाथ लेकर जाएगा।

MEDIA LIVE : JAMMU-KASHMIR के कई नेताओं ने थामा ‘AAP’ का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

पिलग्रिम एवीऐशन कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जा रही है।

MEDIA LIVE : KGF 2 OTT Deal and Release Date: ‘केजीएफ 2’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा, करोड़ों की डील के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

एक लाख 15 हजार में यात्रियों को पूरा पैकेज खाना नाश्ता, होटल व हवाई सेवा का दिया जा रहा है। पहले दिन हरिद्वार से 14 यात्रियों को हवाई सेवा के माध्यम से गुप्तकाशी पहुंचा गया। यहां से शटल हवाई सेवा से यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया गया। – कैप्टन पीके छाबरी, पिलग्रिम एवीऐशन

MEDIA LIVE : पौड़ी जिले में 31 मई तक कर दें अपात्र लोग राशन कार्ड जमा, वरना तैयार रहें कानूनी कार्रवाई झेलने को , यहाँ होंगे ऐसे कार्ड जमा !

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*