उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : आंखों में मिर्च डालकर कर लूट करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे !

मीडिया लाइव, देहरादून: थाना पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक के सामने एक बुजुर्ग की आंखों में मिर्च डालकर दिनदहाड़े 3 लाख रुपये की लूट की गई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दो दिन के भीतर दिल्ली के द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है।

MEDIA LIVE : कोरोना ने टाले एशियन गेम्स:चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एशियन गेम्स की तारीखें बदलेंगी

पुलिस को आरोपी के कब्जे से लूट की रकम से मात्र ₹45 हजार मिले हैं। बताया जा रहा कि बाकी की रकम उसने आईपीएल सट्टे में उड़ा दिए। देहरादून में 3 लाख की लूट करने वाले आरोपी की पहचान सतेंद्र जाट (27) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के जोजो खुर्द भिवानी का रहने वाला है। देहरादून पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि बुजुर्ग से 3 लाख की लूट करने वाला आरोपी सत्येंद्र जाट रेजीमेंट का जवान है, जो वर्तमान में बरेली में पोस्टेड है।

MEDIA LIVE : JAMMU-KASHMIR के कई नेताओं ने थामा ‘AAP’ का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

इतना ही नहीं पुलिस की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ कि आरोपी सत्येंद्र लंबे समय से आईपीएल सट्टेबाजी में लिप्त है। इसी वजह से उसने 3 लाख की लूट को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया  कि वह लगभग 40 लाख की धनराशि कर्जे में लेकर अब तक आईपीएल सट्टे में हार चुका है। इसी रिकवरी को पूरा करने के लिए वह देहरादून पहुंचा, जहां उसे पता चला कि शिमला बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक से बुजुर्ग राधा कृष्ण नैनवाल काफी सारा रुपया निकाल रहे हैं। बस इसी सूचना के आधार पर उसने बैंक के सामने किराने की दुकान से मिर्च खरीदी और जैसे ही बुजुर्ग रुपयों का थैला लेकर कार में बैठे, उसने उनकी आंखों में मिर्च डाल दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

MEDIA LIVE : मोदी सरकार ने घटाया कोटा, जानिए अब जून माह से कितना मिलेगा गेहूं और चावल !

आरोपी सत्येंद्र ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने साथ एक व्यक्ति को हरियाणा से गुमराह कर देहरादून  में भर्ती कराने के नाम पर लाया था। इसी दौरान उसने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपए भी ले लिए, जिन्हें वह आईपीएल सट्टे में गवां चुका है।

MEDIA LIVE : RBI : ईएमआई बढ़ा कर, सरकार महंगाई काबू कैसे करेगी?

देहरादून डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि बुजुर्ग से हुई लूट के बाद करीब 225 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। छानबीन में मुखबिर से पता चला कि आरोपी एक होटल में ठहरा था, जहां से उसकी पहचान की गई। उसी के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस दिल्ली के द्वारका स्थित होटल में पहुंची, जहां आरोपी ठहरा हुआ था। यहीं से पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की।

MEDIA LIVE : अब भगवान के दर्शन भी हुए महंगे !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*