उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : खौफनाक वारदात :मामा को भांजों ने मौत की नींद सुला दिया …

मीडिया लाइव, देहरादून : यहाँ एक परिवार में रंजिश के चलते सगे मामा को भांजो ने मौत की नींद सुला दिया। पहले इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतक के दोनों भांजों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

MEDIA LIVE : दुस्साहस : थाने में वर्दी पर हमला, पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को शहर कोतवाली के खुड़बुड़ा क्षेत्र में एक युवक के आत्महत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध लगा। पता चला कि युवक के गले में चुन्नी का फंदा था और वह एक पाइप से बंधा था। कलाइयों पर कट के निशान थे। गले पर भी फंदे के निशान पाए गए।

MEDIA LIVE : Transformer Controversy: पिटकुल आईएमपी ट्रांसफार्मर खरीद की अब विजिलेंस जांच, पत्र भेजकर एमडी से मांगे 2015 में हुई खरीद से जुड़े दस्तावेज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पता चला कि यहां कोई आता-जाता नहीं है। दोनों युवकों से पूछताछ हुई उन्होंने अपने मामा की हत्या की बात कुबूल की। उन्होंने पुलिस को बताया कि मामा के साथ उनका विवाद चल रहा था।

MEDIA LIVE : श्रीनगर कोतवाल ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान !

इसके अलावा अमित नाम का युवक अपनी बड़ी बहन के घर में रहता था। वहां उसके भांजे गौरव और राहुल भी रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि युवक कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। ऐसे में उसकी कलाइयों पर पुराने कट के निशान भी थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि युवक को गला दबाकर मारा गया है। उसकी कलाइयों पर कट के निशान मौत के बाद के हैं। कट से उसकी मृत्यु नहीं हुई है। मौके पर खून भी ज्यादा नहीं था। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के दोनों भांजों को हिरासत में ले लिया।

MEDIA LIVE : CBI raid: कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, तीन राज्यों में पहुंची टीम

वह काफी दिनों से बहुत ज्यादा शराब पी रहा था। बार-बार उन्हें आत्महत्या कर फंसाने की धमकियां दे रहा था। उन्होंने रविवार को उसकी हत्या की योजना बनाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की दूसरी बहन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
MEDIA LIVE : दहशत में बदली खुशियां : शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग
आरोपी भांजों ने मामा के बारे में पुलिस को कई जानकारी दीं। बताया कि एक-दो बार उसने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब वह परेशान हो गए तो रविवार शाम को उसे शराब पीने के लिए बुलाया। उसे काफी शराब पिलाई और फिर गला घोंट दिया। फिर चुन्नी का फंदा बनाकर पाइप से बांध दिया गया। हाथों की कलाई पर कट के निशान भी बनाए गए ताकि यह आत्महत्या लगे।

MEDIA LIVE : आंधी तूफान ने बढ़ाई मुश्किलें तो, बूंदाबांदी ने घोली फिजा में ठंडक !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*