अन्य

MEDIA LIVE : Transformer Controversy: पिटकुल आईएमपी ट्रांसफार्मर खरीद की अब विजिलेंस जांच, पत्र भेजकर एमडी से मांगे 2015 में हुई खरीद से जुड़े दस्तावेज

देहरादून : साल 2015 में पिटकुल ने झाझरा सब स्टेशन सहित प्रदेश में कई जगहों पर 29 ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए टेंडर निकाला गया था। जिस कंपनी को न्यूनतम रेट पर एल-1 श्रेणी में टेंडर दिया गया था, उसके बजाए पिटकुल के तत्कालीन प्रबंधन ने दूसरे नंबर की बोली लगाने वाली आईएमपी कंपनी (एल-2) को यह काम दे दिया था। इसके अलावा इस पर गलत तरीके से बैंक गारंटी लौटाने जैसे कई आरोप भी तत्कालीन पिटकुल प्रबंधन पर लगे थे।

MEDIA LIVE : श्रीनगर कोतवाल ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान !

मामले में जांच हुई थी, जिसके आधार पर 12 अधिकारी-कर्मचारियों को चार्जशीट दी गई थी। इसकी जांच से संबंधित दस्तावेज सेंट्रल विजिलेंस ने भी तलब किए थे। एक बार फिर यह मामला चर्चाओं में आ गया है। अब राज्य विजिलेंस ने पिटकुल प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तलब किए हैं।

MEDIA LIVE : CBI raid: कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, तीन राज्यों में पहुंची टीम

क्या है पूरा मामला : पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की ओर से 2015 में आईएमपी कंपनी से खरीदे गए ट्रांसफार्मर का विवाद फिर बाहर आ गया है। अब राज्य विजिलेंस ने पिटकुल के एमडी को पत्र भेजकर इस खरीद से जुड़े दस्तावेज तलब किए हैं। हालांकि एमडी का कहना है कि मामले को पहले ही दो एजेंसियों और हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी है।

MEDIA LIVE : दहशत में बदली खुशियां : शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग

विजिलेंस ने आर्बिट्रेशन एप्लीकेशन, सीएजी ऑडिट रिपोर्ट, नुकसान, तुलनात्मक चार्ट और आईएमपी कंपनी से राजेंद्र मिमानी नाम के व्यक्ति के संबंधों और उनकी भूमिका की जानकारी मांगी है। विजिलेंस ने स्पष्ट पूछा है कि इस खरीद से विभाग को कितने राजस्व की हानि हुई।

MEDIA LIVE : आखिरी मौका 19 मई तक जमा करनी होगी हाजियों को दूसरी किस्त

इस पूरे प्रकरण पर पिटकुल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में सीपीआरआई और आईआईटी की जांच में भी स्पष्ट हो चुका है कि कोई गड़बड़ी नहीं थी। हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। एल-1 कंपनी तीन बार बैंक गारंटी का नोटिस देने के बाद भी जब नहीं आई तो नियमानुसार दूसरे नंबर की बोलीकर्ता आईएमपी को एल-1 के रेट पर ही काम दिया गया था। राजस्व का कोई नुकसान नहीं हुआ। कुंभ का मेला था। अगर जल्द ट्रांसफार्मर न लिया जाता तो परेशानी हो सकती थी। कुछ लोग इस तरह की शिकायतें करके निगम को बदनाम करना चाहते हैं।

MEDIA LIVE : ऋषिकेश प्रशासन ने आंधी–तूफान को देखते हुए 7 सौ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया !

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*