उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : श्रीनगर कोतवाल ने नशेड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान !

मीडिया लाइव, श्रीनगर : पहाड़ी इलाकों में सड़क किनारे खुले आम शराब पीना और फिर दुर्घटनाओं को निमंत्रण देना नशेड़ियों का चलन सा बन गया है। इतना ही नहीं कई बार नशेड़ी राहगीरों से बद्तमीजी और गाली गलौज कर डालते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए श्रीनगर पुलिस बीच बीच में अभियान छेड़ती रही है।

MEDIA LIVE : CBI raid: कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे, तीन राज्यों में पहुंची टीम

बता दें कि इन दिनों यात्रा सीजन चल रहा है, बाहरी प्रदेशों से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री यहां चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं, इस बीच कई लोग परिवार सहित पर्यटन का आनंद लेने की मनसा पाले यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अगर यहां कहीं भी नशेड़ी किसी भी पर्यटक या स्थानीय के साथ किसी तरह की बदसलूकी कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस लगातार चेकिंग और नशामुक्ति अभियान चला रही है।

MEDIA LIVE : दहशत में बदली खुशियां : शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, दुल्हन का हुआ बुरा हाल, पल भर में रंग में पड़ा भंग

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर हरिओम राज चौहान ने स्थानीय इलाके के बुघाणी रोड़, गंगादर्शन, पौड़ी रोड़ तथा देहलचोरी रोड किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की। इसके लिये थाने स्तर पर चार टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमें सड़क किनारे शराब पीने वाले नशेड़ियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करने में जुटी हुई हैं। बीती शाम श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने  आधा दर्जन नशेड़ियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

MEDIA LIVE : आखिरी मौका 19 मई तक जमा करनी होगी हाजियों को दूसरी किस्त
एसएचओ चौहान ने बताया कि खुलेआम सड़कों के किनारे शराब पीने वाले नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होने कहा इसका मकसद क्षेत्र में शांति व्यवस्था और नशामुक्त माहौल बनाए रखना है। ताकि यहां से गुजरने वाले यात्रियों और सामान्य जन को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

MEDIA LIVE : ऋषिकेश प्रशासन ने आंधी–तूफान को देखते हुए 7 सौ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया !

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*