उत्तराखण्ड न्यूज़

जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देते हुए शीघ्र पूर्ण करें: डीएम

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों को तत्काल गति देकर शीघ्र पूरा करें।

मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में हर घर जल योजना के तहत जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है उनसे प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जल निगम कोटद्वार प्रथम, जल निगम कोटद्वार द्वितीय व जल संस्थान कोटद्वार के अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्यों में तेजी लाते हुए जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में स्वजल प्रबंधक ने बताया कि 2590 योजनाओं के सापेक्ष 2538 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं, जबकि 52 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। हर घर जल योजना के तहत 2933 गांवों के सापेक्ष 1702 गांव का हर घर जल का कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने अगले 10 दिन के भीतर संबंधित विभागों के अधिकारियों को 1800 का लक्ष्य दिया है। 1251 योजनाएं थर्ड पार्टी को आवंटित की गई हैं, जिसमें 1193 योजनाओं का निरीक्षण करते हुए 1017 योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। बैठक में अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिशम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस.के. रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*