उत्तराखण्ड न्यूज़

6 विधानसभा सीटों में 5,70,203 वोटर …

मीडिया लाइव, पौड़ी : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विधानसभा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को हो गया है। यह प्रकाशन 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्धारित किया गया है। अंतिम प्रकाशन के उपरांत जनपद की सभी 6 विधान सभा क्षेत्रों में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5,70,203 है। जबकि सर्विस वोटर 15,001 शामिल हैं।

इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और निर्वाचक नामावली से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आधार पर अंतिम प्रकाशन के उपरांत ऐसे नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है या निर्वाचक नामावली में उनकी प्रविष्टि में कोई त्रुटि है तथा किसी कारणवश किसी निर्वाचक का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाना है ऐसे मतदाता अपने तहसील कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित प्रारूप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन के माध्यम से भी कर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 1 अप्रैल, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर 2025 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा नागरिक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने के लिए अग्रिम रूप में आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतिलाल शाह, राजनीतिक दलों से ओमप्रकाश जुगराण, देवानंद नौटियाल, शिवप्रसाद रतूड़ी, त्रिलोक रावत आदि उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*