जन समस्याएं

देहरादून में समाधान दिवस, 120 शिकायतों पर सुनवाई

मीडिया लाइव : देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को Dehradun Samadhan Diwas आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 120 शिकायतें दर्ज की गईं। डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ई-ऑफिस, सीएम घोषणा और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई।

सोमवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस पर कुल 120 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश शिकायतें भूमि धोखाधड़ी, जर्जर भवनों, अवैध मोबाइल टावर, स्कूल भवन की खराब हालत और सड़क बाधित होने से संबंधित थीं। जनसुनवाई कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार, देहरादून में हुई। शिकायतें ऋषिकेश, रायपुर, सहसपुर, पटेल नगर, रेसकोर्स, चकराता, सिंधवाल और रामपुर कलां सहित विभिन्न क्षेत्रों से आईं।

जर्जर भवन मामला: ऋषिकेश भजन आश्रम के सचिव ने बताया कि आश्रम के 2 भवनों में 90 किराएदार रह रहे हैं, भवन जर्जर हैं और खाली नहीं हो रहे। DM ने SDM ऋषिकेश और नगर निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भूमि धोखाधड़ी: 70 वर्षीय विधवा प्रेमा रावत ने 228 वर्गमीटर भूमि धोखाधड़ी से बेचने और 90 लाख न देने का आरोप लगाया। DM ने SDM सदर को जांच सौंपी।

धोखाधड़ी का दूसरा मामला: रायपुर निवासी कृष्ण कुमार ने 30.75 लाख उधारी और 5 लाख की कमेटी न लौटाने की शिकायत की। जांच CO रायपुर को दी गई।

स्कूल और सड़क: ग्राम सिंधवाल में प्राइमरी स्कूल की छत जर्जर, त्यूनी-चकराता-मसूरी मार्ग पर बोल्डर गिरने से रास्ता बंद। DM ने शिक्षा विभाग और NH को तुरंत प्रस्ताव और मरम्मत के निर्देश दिए।

अवैध टावर और अतिक्रमण: छरबा और कृष्णा विहार में अवैध मोबाइल टावर, नत्थनपुर में ठेलियों से जाम और रामपुर कलां में पंचायत भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर MDDA और संबंधित विभागों को कार्रवाई के आदेश।

अन्य मामले: पटेल नगर में 75 वर्षीय ऊषा सूरी के मकान पर कब्जा, रेसकोर्स में 65 वर्षीय माला देवी से मारपीट के मामलों में तत्काल FIR के निर्देश दिए गए। अंत में DM ने कहा कि निस्तारण केवल कागजों में न हो, बल्कि मौके पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई हो।

अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने की। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, DDO सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*