अन्य

देहरादून में रोड कटिंग पर DM सख्त, युद्धस्तर पर काम के निर्देश

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में रोड कटिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद में चल रहे रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुरक्षा और जनसुविधा को सबसे ऊपर रखते हुए काम जल्द पूरे किए जाएं। सड़क कटिंग से लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो।

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

उन्होंने 10 से 25 सितंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर मैनपावर बढ़ाने और युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए। इसे प्रथम चरण मानते हुए सभी चल रहे कार्यों को पूरा किया जाए और काम खत्म होते ही सड़क का तुरंत रिस्टोरेशन किया जाए। सड़क को बेवजह लंबे समय तक खोदा न छोड़ा जाए। जिन संस्थाओं को रोड कटिंग की अनुमति मिली है, उनसे काम पूरा करने की समयबद्ध घोषणा ली जाए। स्वीकृत कार्य अधिकतम 15 दिन में पूरे हों। समय पर काम न करने पर संबंधित संस्था या विभाग की जिम्मेदारी तय होगी। रोजाना मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोलरूम से प्रतिदिन प्रगति ली जाएगी। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। नई अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग की संस्तुति के बाद ही दी जाएगी।

जिलाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा, धीमी प्रगति पर तीन अधिकारियों का वेतन रोका’

बैठक में सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव के स्थायी समाधान पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि जलभराव के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है और शासन को भेजी जा रही है। डीएम ने पिछले महीने सीमाद्वार का निरीक्षण कर डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे।बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सिंह, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*