पर्यटन सैर सपाटा

शीतकालीन पर्यटन एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम: पीएम

मीडिया लाइव, चमोली: हर्षिल में आयोजित शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। जीवन दायिनी मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल में आकर मैं धन्य हो गया हूं। शीतकालीन पर्यटन एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम हैं इसके माध्यम से उत्तराखंड के आर्थिक सामर्थ्य को साकार करने में मदद मिलेगी।

हमें यहां के पर्यटन को बारह मासी बनाना ये उत्तराखण्ड के लिए बहुत जरूरी है। मैं चाहता हूं उत्तराखण्ड में कोई भी सीजन हो आफॅ सीजन न हो हर सीजन में टूरिज्म ऑन रहे। विंटर टूरिज्म में यहा ट्रैकिंग स्कीइग आदि एक्टिविटी का आयोजन किया जा सकता है। सर्दियों का समय बेहद खास होता है। इसी समय विशेष अनुष्ठान होते हैं। 365 दिन पर्यटन का विजन लोगों को दिव्य अनुभूतियों से जोड़ने का अवसर देगा। इससे यहां साल भर रोजगार के अवसर विकसित होंगे इसका बड़ा फायदा उत्तराखण्ड के लोगों को होगा। पिछले 10 वर्षो में पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है।

उत्तराखण्ड के टिम्बरसेंण महादेव, माणा गांव में टूरिज्म इन्फ्रास्टेक्चर नये सिरे से विकसित हो रहा है। देश की नौजवान पीढ़ी से आग्रह करते हुए कहा कि सर्दियों में देश के बडे हिस्से में कोहरा होता सूर्यदेव के दर्शन नहीं होते हैं तब पहाडों में धूप का आनन्द मिलता है ये स्पेशल इवेंट बन सकता है और गढ़वाली में इसे क्या कहेंगे ’घाम तापो पर्यटन’। देश के कोने कोने से लोग उत्तराखण्ड जरूर आएं। कॉरपोरेट क्षेत्र के लोगों को मीटिंग करनी हो, सेमिनार करना हो, विंटर का समय हो इसके लिए देवभूमि से अच्छी जगह नहीं हो सकती है उत्तराखण्ड आएं, माई सेक्टर को एक्सप्लोर करें और यहां आकर योग और आयुर्वेद के जरिए रिचार्ज और रिएएनरजाएज भी हो सकते हैं।

हर साल 50 लाख यात्री यहां आ रहे हैं। और इस साल के बजट में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है इससे पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढेगी और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। हमार प्रयास है कि उत्तराखण्ड के सीमावर्तीे क्षेत्रेां को पर्यटन का लाभ मिले इसके लिए हमने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम चलाया। सरकार होम स्टे को बढ़ावा देने में जुटी है। पर्यटन बढ रहा है लोगों की आय बढ रही है। कहा कि मैंने वेड इन इंडिया कहा था इसके लिए उत्तराखंड से बढ़िया क्या हो सकता है। वेडिंग के लिए देशवासी उत्तराखण्ड को प्राथमिकता दें।

जनपद में बस स्टेशन गोपेश्वर, कलेक्ट्रेट में भी इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*