करप्शन/क्राइम

मुजफ्फरनगर से आये तो थे घूमने, चोरी करके ले गए बाइक

मीडिया लाइव, लक्ष्मणझूला : मुजफ्फर नगर के दो युवक ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला यूं तो घूमने आए थे। लेकिन घूम घाम के साथ वापसी में यहाँ से एक बुलेट बाइक चुरा कर भी साथ ले गए। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों,आश्रम ओर धर्मशालाओ में संदिग्ध ऐसी घटनाएं अक्सर हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त एहतियात बरतनी होती है। बीते 30 अक्टूबर को स्थानीय थाना पुलिस को ऐसी ही एक चोरी की घटना की शिकायत मिली। जिसमें शिकायतकर्ता बतया था कि मेरी बुलेट हंटर 350 रजि न UK14J 9444 स्वर्गाश्रम गद्दी के पास पार्क कि गयी थी। लेकिन बाद में वापसी पर उन्हें उनक बुलेट बाइक नहीं मिली। ऐसे में उन्हें लगा की किसी उसे चुरा लिया है। मामले कि विधिवत सूचना पर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

इस घटना के बाद थानाध्यक्ष ने एसआई अभिनव शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व बाइक चोरों की आपराधिक कुंडली खंगालनी शुरू की गयी। इस प्रक्रिया में पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और सर्विलांस का प्रयोग कर बीते रोज देर रात को आरोपी अक्षत निवासी कस्बा खतौली थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर, यूपी और अभिषेक निवासी कस्बा खतौली थाना खतौली जिला मु.नगर उम्र 24 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UK14J 9444 बुलेट हंटर तथा घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन UP15BJ 0249 बाइक के साथ स्पेक्ट्रम मॉल के सामने गोल्फ सोसाइटी G ब्लॉक सेक्टर 50 नोएडा UP से गिरफ्तार किया गया।

शॉर्टआउट किए इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि आरोपी गुण मूल रूप से खतौली मुजफरनगर जिले के रहने वाले हैं और दोनों दोस्त हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी अपनी पैशन मोटरसाइकिल से कुछ दिन पहले लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आए थे। यहाँ से उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित गद्दी तिराह से बुलेट गाड़ी को चोरी कर ले गए। पुलिस दोनों आरोपियों की अपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया लक्ष्मण झूला पुलिस लगातार टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने ने बताया कि पुलिस ऐसी घटनाओं में शामिल अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करती रहेगी। ऐसे अपराधियों का अपराधिक डोजियर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया की बीते रोज दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पौड़ी भेजा गया इसके बाद न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस पुलिस टीम में अपर उप निरी सुरेंद सिंह, सिपाही चंद्रपाल तथा चंद्रशेखर शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*