अन्य

खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान

मीडिया लाइव, देहरादून : पशुपालन विभाग सभी विकासखंडों में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए विशेष वृहद् टीकाकरण अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान 4 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान पशुपालन विभाग की ओर से गठित 66 दल गांव-गांव जाकर टीकाकरण कार्य करेंगे। प्रत्येक दल में तीन से चार सदस्य शामिल किए गए हैं, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पालतू पशुओं का टीकाकरण करेगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु पालतू पशुओं का टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील कि है कि वे अपने गोवंशीय, महिषवंशीय, भेड़ और बकरियों को अवश्य टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह पशुओं की सेहत की सुरक्षा का ही विषय नहीं है, बल्कि प्रदेश को खुरपका-मुंहपका मुक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सभी ग्रामीण मिलकर इस अभियान में सहयोग करें, तो निकट भविष्य में उत्तराखंड को खुरपका-मुंहपका रोग मुक्त राज्य घोषित किया जा सकेगा।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग संक्रामक होने के कारण पशुओं में तेजी से फैलता है और उत्पादन क्षमता को प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने व्यापक स्तर पर यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि विभागीय दलों द्वारा गांव-गांव जाकर पशुपालकों को टीकाकरण संबंधी जानकारी देने के साथ ही पशुओं को यह टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण पूरी तरह निःशुल्क होगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*