उत्तराखण्ड न्यूज़

राज्य निर्माण में आपके योगदान के ऋणी हैं हमः डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून: ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना। डीएम ने कहा कि राज्य निर्माण में हम आपके योगदान के ऋणी हैं।

डीएम ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि डीएम से हम सभी को बहुत आशाएं है कि वे हमारे मांगों को पूरा करगें तथा शासन स्तर पर होने वाली निस्तारण के लिए पहल करेंगे। जिस पर डीएम हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, आदि अपनी समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की।

उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंण्डारी, जगमोहन नेगी, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, निर्मला बिष्ट, देवेश्वरी रावत,जितेन्द्र अंथवाल, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*