संस्कृति-पर्यावरण

साईं सृजन पटल उभरती प्रतिभाओं का मंच : पाढ़ी

मीडिया लाइव, देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, साहित्य, कला, पर्यटन और तकनीकी क्षेत्र को समर्पित मासिक पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ के नवें अंक का विमोचन बुधवार को सीपेट (केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान) देहरादून परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पी.सी. पाढ़ी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए इसके प्रयासों की सराहना की। डॉ. पाढ़ी ने कहा कि डिजिटल युग में ‘साईं सृजन पटल’ जैसी पत्रिकाएँ न केवल साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखती हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करती हैं।

उन्होंने कहा कि यह पत्रिका राज्य की उभरती प्रतिभाओं को एक साझा मंच देकर उनके विचारों और रचनात्मकता को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। सीपेट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि संस्थान पॉलीमर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तो अग्रणी है ही, साथ ही अल्पशिक्षित बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रहा है।

पत्रिका के प्रधान संपादक प्रो. (डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ मात्र एक साहित्यिक पत्रिका नहीं, बल्कि यह एक व्यापक सांस्कृतिक आंदोलन है। यह मंच समाज, सेवा, तकनीक और शिक्षा जैसे विविध विषयों को समेटते हुए समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है। उपसंपादक अंकित तिवारी ने बताया कि पत्रिका का यह अंक विशेष रूप से उन युवाओं, कलाकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों को समर्पित है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज को एक नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि इस अंक को शोधपरक, प्रेरणादायक एवं संग्रहणीय स्वरूप देने का प्रयास किया गया है ताकि प्रत्येक पाठक इससे कुछ नवीन और उपयोगी ग्रहण कर सके।विमोचन कार्यक्रम में सीपेट परिवार के शिक्षकगण समीर पुरी (फैकल्टी केमिस्ट्री),पंकज फुलारा (सहायक तकनीकी अधिकारी )रवि प्रताप सिंह (लेखा सहायक) राकेश कुमार पटेल (लेखा सहायक) में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच देने की इस पत्रिका की प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त किया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*