उत्तराखण्ड न्यूज़

देरादून जिले के त्रिस्तरीय पंचायत वोटर यहाँ देखें अपना नाम

मीडिया लाइव, देहरादून : मुख्य विकास अधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प) अभिनव शाह ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचनों के लिये पंचायत निर्वाचक नामावली में मतदाता का नाम खोजने की सुविधा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है।

पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘पंचायत मतदाता खोजे’ पर क्लिक कर अपना नाम खोज सकते हैं, जिन मतदाताओ के नाम घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के दौरान छूट गये हैं, उन मतदाताओं के नाम आयोग द्वारा 1.03.2025 से 22.03.2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामसभावार बैठक बुलाकर निर्वाचक नामावली जनसामान्य के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर प्रकाशित कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही की गयी है। तत्पश्चात यदि किसी मतदाता का नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज करने से छूट गया हो तो वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मलित करने, नाम संशोधन करने एवं विलोपन करने हेतु निर्धारित प्रपत्र जो सम्बन्धित विकास खण्ड एवं पंचास्थानि चुनावालय कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किये जा सकते हैं, तथा प्रपत्र भरकर सम्बन्धित विकास खण्ड में अपनी आईडी के साथ जमा कर सकते हैं, मतदाता सूची के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय पंचास्थानि चुनावालय, देहरादून या सम्बन्धित विकास खण्डों से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*