उत्तराखण्ड न्यूज़

मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मियों के आश्रितों के आयोजित हुआ शिविर

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी निर्देशों के पर मैनुअल स्कैवेंजर्स एवं सफाई कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के जरिये संचालित हो रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र आवेदकों को आच्छादित किए जाने हेतु जिले के रेखीय विभाग शिविर आयोजित कर रहे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत सिंह मकवाना की अध्यक्षता में वाल्मीकि बस्ती चुक्खूवाला देहरादून में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 120 सफाई कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 आयुष्मान कार्ड, 08 आधार कार्ड, 13 राशन कार्ड, 2 बालिकाओं को महालक्ष्मी किट वितरण के साथ ही 80 ऋण आवेदन फार्म भरे गए।

उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत सिंह मकवाना ने जिलाधिकारी के निर्देशन में समाज कल्याण एवं अन्य रेखीय विभागों द्वारा समाज के वंचित वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के शिविर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति एवं वंचित वर्ग के हर पात्र व्यक्ति तक सरलता से सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का शिविर एक उचित माध्यम है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि राज्य में पहली बार वाल्मीकि बस्तियों में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पेंशन, छात्रवृत्ति, शादी अनुदान योजना तथा पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से स्वच्छकार योजना में पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शिविर में आए सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। रेखीय विभागों ने सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अगला शिविर 31 मई को वाल्मीकि धर्मशाला, इंद्रेश नगर देहरादून और 3 जून,2025 को वाल्मीकि मंदिर, वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने मैनुअल स्कैवेंजर्स, सफाई कर्मी और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि, डॉ दिनेश ध्यानी, स्वास्थ्य टीम सहित रेखीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*