उत्तराखण्ड न्यूज़संस्कृति-पर्यावरण

उत्तरायणी मेले का पोस्टर विमोचन और टीजर किया जारी…

मीडिया लाइव, बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रविवार को जिला सभागार में उत्तरायणी मेले का पोस्टर विमोचन एवं टीजर का शुभारंभ किया। उसके बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है। मेले का शुभारंभ 13 जनवरी को तहसील परिसर से झांकी के साथ होगा। झांकी में विभिन्न स्कूलों के अलावा पारम्परिक पोशाक में सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। जिसमें आर्मी बैड भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

तदोपरांत मुख्य मंच नुमाईश खेत में मेले का शुभारंभ समारोह होगा। मेले अवधि में स्कूली बच्चे,स्थानीय कलाकार प्रतिभाग करेंगे व स्टार नाइट भी होगी। मेले को भव्य आयोजन के साथ ही आकर्षक बनाने का हरसंभव प्रयास किया गया है। इसके अलावा खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेले में बैटमिंटन प्रतियोगिता,बालीबाल,दंगल एवं रैम्प शो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। रैम्प शो कार्यक्रम में कुमाऊनी,गढ़वाली जौनसार की पारम्परिक परिधानों के साथ ही स्थानीय पारम्परिक परिधानों का भी रैम्प शो कार्यक्रम होगा।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*