उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

आज भी उत्तराखण्ड में बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है एक जिले में 54 पॉजिटिव

मीडिया लाइव, देहरादून : प्रदेश की राजधानी देहरादून के लिए शक्रवार कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट के लिहाज से अब तक का सबसे बुरा दिन रहा. यहां आज दो बजे तक कुल 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. यहां कोरोना विस्फोट जैसे हालात हो गई हैं. एक दिन में ही इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने की खबरें सुर्खियां बनने लगी हैं. अभी जो आधिकारिक तौर स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर की कोरोना जांच रिपोर्ट सामने रखी है. उसमें दो बजे तक 102 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राज्य में टोटल कोरोना संक्रमितों की संख्या  हो गई है. अब तक  लोगों की इस महामारी से राज्य में मौत हो चुकी है

आज कुल 10 जिलों में इतनी बड़ी तादात में कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है. जिमसें अल्मोड़ा में 15, टिहरी -8, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर-8, पिथौरागढ़-1, पौड़ी-2, हरिद्वार-4, नैनीताल- 2, ऊधम सिंह नगर-4 इसके अलावा दो मरीजों की रिपोर्ट निजी लैब से मिली है वो भी पॉजिटिव आई है.
दिनों-दिन यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. आज अभी तक जिन दो जिलों को हल्की सी राहत मिली है उनमें चमोली और उत्तरकाशी शामिल हैं. इस तरह आज राज्य में 2 बजे तक कुल 102 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके अलावा अभी तक 89 मरीज राज्य में ठीक हो चुके हैं. शुक्रवार को भी 10 मरीज ठीक हो कर घर चले गए हैं. आज 1439 नये सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं वहीं 1080 टेस्ट सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है. राज्य में कुल कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 505 हैं.
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि राज्य में स्क्रीनिंग और टेस्ट की संख्या बढ़ाई गई है इस लिहाज से मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. इस पहाड़ी राज्य में कोरोना दिन प्रतिदिन संक्रमण को बढ़ाता जा रहा है। शहर से लेकर गांव-देहात में कोरोना की दस्तक से अब लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। इसी बात का डर शुरुआती दौर से बना हुआ था, जो आखिरकार सामने आ गया है.

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*