उत्तराखण्ड न्यूज़हेल्थ-केयर

2102 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या आज देहरादून और पौड़ी में सबसे अधिक मामले आये सामने

मीडिया लाइव, देहरादून: राज्य कोविड-19 कंट्रोल रूम की तरफ से जारी किए गए कोरोना हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक आज दोपहर में 57 नये मामले दर्ज किए गए. जबकि रात के बुलेटिन में  23 नए मामले सामने आए. इस तरह से राज्य में आज कुल 80 नये मामले दर्ज किए गये. इस तरह प्रदेश में कुल 2102 मामले हो गए हैं. यहां अब तक कुल 1386 मरीज ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं. आज 132 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि 1409 लोगो की रिपोर्ट आज निगेटिव आई है. वहीं 1038 नये सैम्पल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं. प्रदेश में इस वक्त 800 के करीब  मरीजों का एक्टिव कोरोना संक्रमित के तौर पर इलाज चल रहा है.
आज की जांच रिपोर्ट में देहरादून में एक बार फिर 27 लोगो की रिपोर्ट सरकारी लैब से पॉजिटिव मिली है, वहीं एक व्यक्ति की रिपोर्ट निजी लैब से प्राप्त हुई है. इस तरह आज पौड़ी के लिए भी चिंताजनक खबर है यहां आज 19 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए हैं. इसके बाद हरिद्वार-5, नैनीताल-6 ,रुदप्रयाग-4, चमोली-3, अल्मोड़ा-13, उत्तरकाशी-1, टिहरी-1 इस तरह उत्तराखण्ड में आज कुल 80 नये मामले सामने आये हैं. यह  बेहद चिंताजनक है.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*