उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

पार्कों के सौन्दर्यकरण पर फोकस कर रहा जिला प्रशासन

मीडिया लाइव, गोपेश्वर:  जिले में पार्कों के सौन्दर्यकरण को बढ़ाने और आने वाले समय में पर्यटकों को रिझाने के लिए प्रशासन कमर कस चुका है. इस कड़ी में डीएम ने गैर पुल  स्थित इको पार्क का भौतिक निरीक्षण किया। यहां पर पांच सितारा कैंटीन, म्यूजियम, नवग्रह वाटिका और त्रिरफला वन में साफ सफाई लाइटें, रंग रोगन, पार्क की मरम्मत करते हुए पार्क का सौन्दर्यीकरण करने के वन महकमें के अफसरों को निर्देश दिए है। इससे पहले भी इको पार्क के सौन्दर्यीकरण को वन विभाग को धनराशि दी गई थी.
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने इको पार्क के मुख्य गेट को ठीक कर डिस्प्ले लाइट और पार्क में फोकस तथा स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा । उन्होंने सैड हाउस की मरम्मत कर उसे ठीक करने तथा यहां पर बैठने हेतु बैंच लगाने के निर्देश दिए। वहीं इको  पार्क के पैदल रास्तों के दोनों ओर फूल लगाने, पेड़ो पर नाम के साथ साइन बोर्ड  लगाने को कहा। ताकि यहां आने वाले लोगों को पेड पौधौ की जानकारी भी मिल सके। उन्होंने कहा की इको पार्क बहुत सुन्दर जगह है और इसका सौन्दर्यीकरण करके इसे और अच्छा बनाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 जुलाई तक पार्क के सभी  सौन्दर्यीकरण कार्यो को पूरा करना सुनिश्चित करें।
   इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे, प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, मुख्य उद्यानअधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*