उत्तराखण्ड न्यूज़

शहीद के घर-आंगन की मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की गई

मीडिया लाइव, चमोली: जनपद चमोली के विकास खण्ड थराली के ग्राम सुनला में शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के क्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विग कमांडर चन्द्र शेखर आजाद गुप्ता द्वारा शहीद के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की गई।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में शहीद हुए नायब सूबेदार उमेद सिंह (14 गढ़वाल राइफल) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद के परिजनों तथा उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात वीर माता-पिता के करकमलों से शहीद के घर-आंगन की पवित्र मिट्टी ताम्र कलश में संग्रहित की गई।

ध्यानतव्य हैं कि उत्तराखंड में 22 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 आयोजित की जा रही है। इसके बाद 5 अक्टूबर को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में शहीद सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन शहीदों के घरों से आँगन की मिट्टी एकत्र करना है, जिनकी मिट्टी 2021 की यात्रा में नहीं ली जा सकी थी, साथ ही 2021 के बाद शहीद हुए सैनिकों को भी सम्मानित करना है।

 इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने शहीद परिवारों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं एवं सहायता सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया और सभी को शहीदों के योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर  सैनिक कल्याण कार्यकर्ता कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि थराली राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*