संस्कृति-पर्यावरण

लक्ष्मण मंदिर और हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

मीडिया लाइव , चमोली : चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में 15,000 फीट से अधिक की ऊँचाई पर स्थित एवं पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर एवं श्री हेमकुंड साहिब पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि विधान के साथ 1 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान पूरा क्षेत्र बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से गूंज उठा।

चमोली जिले की भ्यूडांर घाटी में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष बीती 25 मई को खुले थे। जिसके बाद इस वर्ष बड़ी संख्या में यहां तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला पूरे यात्राकाल में जारी रहा। जिसके चलते इस वर्ष पूरे यात्रा काल में 2 लाख 75 हजार तीर्थयात्रियों ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लक्ष्मण लोकपाल के दर्शन किए। जबकि बीते वर्ष यात्राकाल के दौरान हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 1 लाख 83 हजार तीर्थयात्री पहुंचे थे। ऐसे में इस वर्ष धाम में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या ने बीते वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है।

शुक्रवार को धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं सुखमनी साहिब पाठ से हुई, जिसके बाद श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया। अंतिम अरदास के बाद पंच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गोविंद धाम ले जाया गया। कपाट बंद होने के मौके पर 2 हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। इस मौके पर सीईओ सेवा सिंह, मैनेजर कुलजीत सिंह और सहायक मैनेजर मोनू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*