उत्तराखण्ड न्यूज़

त्योहारी सीजन: बाजारों का औचक निरीक्षण शुरू

मीडिया लाइव , चमोली : त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से बाजारों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग की ओर से बाजारों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। विभाग की ओर से जनपद के बाजारों में निरीक्षण कर अभी तक 9 प्रतिष्ठानों से 9 खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्या संरक्षा अमिताभ जोशी ने बताया कि त्योहारी सीजन के देखते हुए बाजारों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक ग्वालदम, नारायणबगड़, चमोली और गोपेश्वर बाजारों में मिठाई की दुकानों के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता की जांच के लिए 9 प्रतिष्ठानों से सेम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी बाजारों में तहसील प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग की टीमों के साथ निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान व्यवसायियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही कालातीत हो चुके सामान का समय से निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि आम जन मानस की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के बाजारों में खाद्य सामग्री की जांच का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर तहसीलदार दीप्ति शिखा, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे आदि मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*