उत्तराखण्ड न्यूज़

इस जिले के डीएम ने नाराजगी की व्यक्त, किससे और क्यों ? जानिए

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों और सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण से जुडे़ विभागीय अधिकारियों को सड़कों का शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने नंदानगर और थराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों, बाधित सड़कों और प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यन्न की वर्तमान स्थित की जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अधिकारियों को बाधित सड़कों के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ उन्होंने बाधित सड़कों के सुधारीकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ति विभाग की कार्य प्रणाली पर नारजगी व्यक्त करते हुए सभी गांवों में शीघ्र अक्तूबर माह का खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति अधिकारी को सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर खाद्यान्न आपूर्ति समय से करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया कि वर्तमान में जनपद की पडेर गांव-पेरी, पीपलकोटी-सल्ला रैतोली, निजमूला-गौणा-पाणा, रानौं-क्वींठी, कनकचौरी-रौता और धुर्मा-कुंडी सड़कों का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जबकि शेष बाधित सड़कों को सुचारु कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य सड़कों को भी शीघ्र खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान उप जिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, तहसीलदार दीप्ति शिखा, राकेश देवली, अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी, सचिन कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*