उत्तराखण्ड न्यूज़

शहीद सम्मान यात्रा में शामिल हुए विधायक बुटोला

मीडिया लाइव, चमोली : विकास खण्ड पोखरी के ग्राम कुजासू में शहीद सम्मान यात्रा 2.0 कार्यक्रम का आयोजन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर चन्द्र शेखर आज़ाद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान वार में शहीद नायक पूरण सिंह राणा की वीर पत्नी पवित्रा देवी एवं शहीद सैनिक की पुत्री सुलोचना देवी की उपस्थित में ताम्र कलश में पवित्र मिट्टी संग्रहित की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी महोदय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद परिजनों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक लखपत सिंह बुटोला, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह, ब्लॉक प्रतिनिधि पोखरी दिलबर सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, तहसील प्रशासन के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*