उत्तराखण्ड न्यूज़

निष्पक्ष परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम, 18 केंद्रों पर विशेष निगरानी

मीडिया लाइव, चमोली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय अर्हता परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन चमोली ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री कुमार द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद के गोपेश्वर, नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग एवं गौचर क्षेत्र में कुल 18 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों (सेंटर सुपरिंटेंडेंट) को परीक्षा अवधि के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-15 तथा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-21 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों के तहत नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों की सीमा के भीतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात अथवा अवांछित स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत होंगे।

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना उपजिलाधिकारियों को परीक्षा के निर्बाध एवं त्रुटिरहित संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।

स्नातक स्तरीय अर्हता परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*