उत्तराखण्ड न्यूज़

जनहित के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

मीडिया लाइव, चमोली : जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा हेतु बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व प्रकरणों, भू-राजस्व एवं अन्य करों की वसूली, अभियोजन मामलों सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की जिस दौरान अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी थराली को उप तहसील देवाल में सप्ताह में कम से कम एक दिन नियमित रूप से तहसील संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी ने परिवहन, खनन, खाद्य पूर्ति, आबकारी तथा अन्य विभागों की राजस्व एवं कर वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठकर सुनवाई करने तथा पुराने एवं नवीन लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी एवं चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तेजी लाने तथा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशीले पौधों के चिन्हीकरण एवं विनष्टीकरण की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, अबरार अहमद, अलकेश नौड़ियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित तहसीलदार, पटल सहायक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*