अन्यनौकरी-युवा जगत-स्वरोजगारपर्यटन सैर सपाटाशिक्षा-खेल

स्पोर्ट क्‍लाइंबिंग का शौक है तो पहुंचें एनआईएम…

अगर आपको युवा हैं और आपको चट्टानों पर चढ़ने का शौक है, तो एनआईएम (नेहरू पर्वतारोहण संस्‍थान) पहुंच जाएं. ओलंपिक में स्‍पोर्ट क्‍लाइंबिंग को एक नई स्‍पर्धा के रूप में शामिल किया गया है। जिसे देखते हुए नेहरू पर्वतारोहण संस्‍थान ने भी कसरत शुरू कर दी है। उत्‍तरकाशी स्थित ये संस्‍थान पर्वतारोहण समेत स्‍पोर्ट क्‍लाइंबिंग के प्रशिक्षण के लिए विख्‍यात है। लिहाजा अपनी अंतर्राष्‍ट्रीय ख्‍याति और स्‍तर के अनुसार संस्‍थान नई ओलंपिक स्‍पर्धा के लिए तैयारी में जुट गया है। जिसके तहत 16 व 17 मार्च को ट्रेनिंग टेलेंट हंट कार्याशाला आयोजित की गई है। जिसके लिए उत्‍तराखंड के युवा 8 से 13 वर्ष, 14 से 18 वर्ष व 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग में पंजीकरण करा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए एनआईएम की तरफ से आवास, भोजन, उपकरण व अन्‍य संसाधन निशुल्‍क उपलब्‍ध कराए जाएंगे। इसके अलावा संस्‍थान ने हर तीन माह के अंतराल में स्‍पोर्ट़स क्‍लाइंबिंग के साथ ही माउंटेन बाइकिंग, राफ्टिंग, माउंटेन मैराथन जैसे खेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। संस्‍थान के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्‍ट के मुताबिक उत्‍तराखंड में साहसिक खेलों की बड़ी संभावनाएं हैं। इन खेलों के लिए यहां के युवाओं में कुछ नैसर्गिक गुण हैं, एनआईएम की कोशिश है कि इन खेलों को बढ़ावा देकर, ऐसे युवाओं को तालाशा जाए जो अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रतिभाग कर सकें।

क्‍या है स्‍पोर्ट कलाइंबिंग

ये रॉक क्‍लाइंबिंग की ही एक विधा है। जिसमें क्‍लाइंबर को चट्टान पर पहले से लगे हुए एंकर्स के सहारे चढ़ता है। क्‍लाइंबर के साथ सुरक्षा के लिए एक रस्‍सी भी होती है। शारीरिक दमखम और हाथों की मजबूती वाले इस खेल में दो तरह की सपर्धा होती है। पहली है रूट क्‍लाइंबिंग, जिसमें विशेषज्ञ रूट सेटर द्वारा तय किए गए रूट पर ही चढ़ना होता है। इस रूट को सबसे कम समय में तय करने वाला प्रतिभागी विजयी होता है। दूसरा है स्‍पीड कलाइंबिंग, जिसमें कोई रूट तय नहीं होता। इसमें समतल सतह पर लगे एंकर्स पर प्रतिभागियों को तेजी से चढ़ना होता है। छोटी दूरी की दौड़ की तरह यह काफी रोमांचक स्‍पर्धा है।

एनआईएम पहले भी कर चुका है बड़े आयोजन

नेहरू पर्वतारोहण संस्‍थान साल 2004 में स्‍पोर्ट क्‍लाइंबिंग का एशिया कप करवा चुका है। जिसमें भारत समेत चीन और कजाकिस्‍तान के क्‍लाइंबर शामिल हुए थे। इस सफल आयोजन के दूसरे साल संस्‍थान ने राष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा का आयोजन किया। जिसमें देश के कई राज्‍यों से क्‍लाइंबर उत्‍तरकाशी पहुंचे थे। इन दोनों आयोजनों को संस्‍थान के परिसर में स्थित पाइन बाउल स्‍टेडिमय में कराया गया। जिसमें स्‍पोर्ट्स कलाइंबिंग के मानकों के अनुरूप आर्टीफीशियल रॉक तैयार की गई है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*